Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जनपद सम्भल के जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में सम्भल-बहजोई मार्ग पर धुरेटा गांव के पास सड़क किनारे लगे हुए साप्ताहिक बाजार में रक्षाबन्धन के मौके पर खरीदारी कर रहे ग्रामीण और दुकानदारो को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगो की भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
जनपद सम्भल(Sambhal) में दरअसल हयातनगर थाना क्षेत्र में सम्भल-बहजोई मार्ग पर धुरेटा गांव का साप्ताहिक बाजार सड़क किनारे लगा हुआ था। साप्ताहिक बाजार में धुरेटा गांव समेत आसपास के गांव के लोग रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बहजोई की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक स्टेरिंग फेल होने के कारण सड़क से उतरकर सप्ताहिक बाजार में घुस गया।
साप्ताहिक बाजार में खरीददारी कर रहे और दुकानदारों ने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक को घुसते हुए देखा तो दुकानदार दुकान छोड़कर और ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लेकिन इसके बाबजूद अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने साप्ताहिक बाजार में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंद दिया।
हादसे में साप्ताहिक बाजार के दुकानदार और ग्रामीण समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। किसी तरह ट्रक रुका तो स्थानीय लोगों की भीड़ ने ट्रक चालक को मौके से पकड़ लिया। हादसे की सूचना हयातनगर थाना पुलिस को दी गई तो हयातनगर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां सम्भल जिला अस्पताल में हादसे में घायल राखी विक्रेता सूराज,जितेंद्र, फल विक्रेता अजय, चना परमल विक्रेता श्याम और दो ग्रामीण राजेन्द्र और बबलू समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

