Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल के नखासा थाना इलाके के मंडलाई गांव में घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण पति पर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। आरोपी पति फरार है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
दरअसल सम्भल के नकासा थाना इलाके के मंडलाई गांव निवासी फ़िरोज़ की शादी 3 साल पहले असमोली थाना क्षेत्र के खानपुर बंद गांव की निवासी रेशमा से हुई थी।
शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था। लेकिन कई बार विवाद के बाद गांव की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच का विवाद शांत करा दिया था।
शुक्रवार सुबह को मण्डलाई गांव में घर में सो रही महिला की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने नखासा थाना पुलिस को दी तो नखासा थाना प्रभारी ओंकार सिंह और राजशक्ति चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के घर के अंदर से गोली लगा शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण महिला के पति फ़िरोज़ पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा,सीओ अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके पर पहुंचकर महिला की हत्या की जानकारी ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने नखासा थाना प्रभारी ओंकार सिंह को मामले की जांच कर हत्यारोपियो की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
शादी के बाद ससुर ने पुत्रवधू के नाम कर दिया था मकान
फिरोज और रेशमा की शादी के 3 साल बाद ही महिला के ससुर ने एक मकान अपने बेटे फिरोज के नाम करने के बजाए पुत्रवधू रेशमा के नाम कर दिया था। पत्नी रेशमा के नाम मकान होने के कारण पति फिरोज काफी नाराज था जिसको लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रेशमा ने लगभग 12 लाख की कीमत का या मकान बेच कर मकान का पैसा अपने अकाउंट में जमा करा लिया था जिसको लेकर पति फिरोज काफी ज्यादा नाराज था और रोजाना विवाद हो रहा था।
- बदायूं में शराब ठेके पर महिलाओं का ‘हल्ला बोल’: तालाब में फेंकीं पेटियां, थाने के गेट पर दिया धरना

- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

