दिल्ली में 11 दिन बाद हुई कोरोना से मौत, 24 घंटे में आए 27 केस

0
196
Corona
भारत में कोरोना संक्रमण

देश की राजधानी दिल्ली में 11 दिन के बाद कोरोना से हुई मौत का पहला केस सामने आया है। इसके बाद राजधानी में कोरोना से हुई मौत की संख्या का कुल आंकड़ा 25,096 पहुंच गया है।  

Globaltoday.in | तरन्नुम अतहर | नई दिल्ली

दुनिया के साथ साथ कोरोना वायरस ने अब भारतियों की भी फिर से चिंता बढ़ा दी है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घण्टे के दौरान कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 11 दिन बाद दिल्ली में कोरोना से हुई मौत का यह पहला मामला सामने आया है, जिसके बाद राजधानी में कोरोना से हुई मौत का कुल आंकड़ा 25,096 पहुंच गया है।

दिल्ली  में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 27 केस सामने आये है और इसके बाद  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 14,40,834 हो गया है।