Globaltoday.in | सम्भल | मुज़म्मिल दानिश
एआईएमआईएम(AIMIM) पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी संभल के सरायतरीन इलाके में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। असदुद्दीन ओवैसी ने सपा बसपा पर निशाना साधते हुए सपा-बसपा को नागनाथ और सांपनाथ बताते हुए खुद को मदारी बताया।
नागनाथ और साँपनाथ को हराने के लिए मदारी को जिताईये
ओवैसी(Owaisi) ने कहा कि जब आप वोट डालने निकलें तो याद रखना आपके घर के सामने एक तरफ साँपनाथ और दूसरी तरफ नागनाथ बैठा है। तो जब एक तरफ नाग ना तो सामने आकर बैठा हो तो आपको मदारी को बुलाना होगा और वह मदारी आपके सामने खड़ा है क्योंकि हम इनके जहर को जानते हैं और हम इनको नचायेंगे भी। हम बांसुरी से नहीं बल्कि अपनी जुबान, अपने हौसले से इन्हें नचाएंगे। बीजेपी को हराने के लिए सपा बसपा कुछ नहीं कर सकती है। इसलिए अब नागनाथ और साँपनाथ को हराने के लिए मदारी को जिताईये।
संविधान के आर्टिकल 15,19,21 का उल्लंघन
ओवैसी ने जनसभा को अपने संबोधिन के दौरान कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वहां के लोग जो हक की लड़ाई लड़ रहे हैं हमें उम्मीद है कि उसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। कहा कि बीजेपी सरकार कर्नाटक में गैरजरूरी जुल्म कर रही है। विधान के खिलाफ काम कर रही है बल्कि संविधान के आर्टिकल 15,19,21 का उल्लंघन हो रहा है। कर्नाटक में महिला और बच्चों को स्कूल और कॉलेज में जिस तरह बच्चियों को हिजाब नहीं पहनने देते, वाह मोदी जी क्या मुहब्बत है आपकी- ओवैसी पहनने से रोका जा रहा है मैं बीजेपी के इस फैसले का विरोध करता हूं।
वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के द्वारा संसद में मुस्लिम महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक कानून बनाने के बयान पर कहा कि जब महिलाओं और बच्चियों को हिजाब पहनने की इजाजत आप की सरकार नहीं दे रही है तो ट्रिपल तलाक का कानून क्यों बनाया है। NSO का डाटा 21% भारत में 3 से 25 साल तक की बच्चियां कभी स्कूल नहीं गयीं लेकिन यह बच्चियां स्कूल जा रही हैं।
मुस्लिम महिला को हिजाब पहनकर नोबेल पुरस्कार
ओवैसी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी बोलते हैं कि मुस्लिम महिलाएं मेरी बहन हैं। तो आज समझ आता है कि पीएम मोदी ने कानून इसलिए बनाया था कि मुस्लिम महिलाओं को परेशान किया जा सके। तवक्कल ही वह मुस्लिम महिला थी जिसको हिजाब पहनकर नोबेल पुरस्कार मिला था।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

