सम्भल पुलिस ने किया IPL सट्‌टेबाजों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया

0
237
सम्भल पुलिस ने किया IPL सट्‌टेबाजों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़
सम्भल पुलिस ने किया IPL सट्‌टेबाजों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

Globaltoday.in | सम्भल | मुजम्मिल दानिश

यूपी के जनपद संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम नखासा पुलिस ने आईपीएल के सट्‌टेबाजों के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

ये सट्टेबाज़ आईपीएल (IPL) के मैचों पर राेजाना सट्‌टा लगवा रहे थे।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में मोबाईल से आई.डी. लेकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए 5 सटोरियों को पुलिस ने नखासा थाना इलाके के दीपा सराय से गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही गिरफ़्तार सटोरियों के पास से 23 मोबाईल फोन, 3 रजिस्टर और 17050 हजार नगदी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि ये सट्टेबाज़ आईपीएल क्रिकेट मैच में बॉल पर सो रुपए, चौके पर 1000, छक्के पर 2000 और शतक पर 10000 के हिसाब से ऑनलाइन सट्टा लगाते हैं। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फोन पर गूगल पर पेटीएम पर किया जाता है।