मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश के रामपुर को अपने कर्म भूमि मानते हैं। कारण साफ है कि वह पहली बार यहीं से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। यही कारण है कि वह यहां पर कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं और इसी की बानगी है कि रामपुर में देश का पहला अमृत सरोवर बनने जा रहा है। मुख्तार अब्बास नकवी ने मौके पर पहुंचकर इसके निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है।
जनपद रामपुर के कस्बा पटवाई में 57.33 लाख रुपए की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। यह देश का पहला अमृत सरोवर है जो भविष्य में स्थानीय लोगों के साथ ही देश की जनता को भी आकर्षित करता रहेगा।
इस सरोवर को बनाने में ब्लॉक निधि से 27 पॉइंट 25 लाख एवं ग्राम निधि से 30 पॉइंट जीरो आठ लाख रुपए की धन राशि जुटाई गई है और इसको मई तक पूरी तरह से निर्मित कर लिया जाएगा जिसके बाद मई माह के प्रथम सप्ताह में इसका शुभारंभ किया जाएगा।
अमृत सरोवर के निर्माण का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता के साथ ही अधिकारियों की भी जमकर तारीफ की है।
कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी स्पीच में कहा कि यहां के लोगों ने और यहां की जनता ने मिलकर यह अमृत सरोवर तैयार किया है। मोदी जी और योगी जी का यह आह्वान है कि पूरे उत्तर प्रदेश में और पूरे देश में अमृत सरोवर इस तरह के बनने चाहियें। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्पना है उनकी कल्पना पर यह अमृत सरोवर हंड्रेड परसट परफेक्ट होगा। सबसे पहली बड़ी बात यह है कि हिंदुस्तान का पहला अमृत सरोवर यह रामपुर के पटवाई में बना है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

