रामपुर (रिज़वान ख़ान): अपनी औलाद की परवरिश के लिए मां-बाप क्या कुछ नहीं करते हैं, मां-बाप पर बेहतर तरबियत देने का ज़िम्मा प्रकृति की देन होता है। ऐसी स्थिति में जब बच्चा बड़ा हो जाता है और फिर वह अपने उन्हें मां-बाप को कष्ट देना शुरू कर दे तो कितना दुखद होता है। ऐसा ही कुछ रामपुर में हुआ है जहां पर एक बेटे ने अपने मां-बाप के साथ इस कदर बदसलूकी की है कि उनके दिलों पर अभी भी ज़ालिम बेटे का खौफ छाया हुआ है। फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस कप्तान की हस्तक्षेप के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
रामपुर जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया गोपाल के रहने वाले ताहिर हुसैन पेशे से किसान हैं। वह अपनी पत्नी के साथ इसी गांव में मौजूद अपने बड़े से मकान के एक हिस्से में रहते हैं। वहीं मकान के दूसरे हिस्से में उनका छोटा बेटा अपनी दो पत्नियों के साथ रहता है।

माता-पिता का आरोप है कि उनका बेटा उनके साथ अक्सर बदसलूकी करता रहता है। चंद रोज से उसकी जियादतियां बढ़ती चली गयीं और उसने मां-बाप के दिलो पर खौफ बैठाने के इरादे से उन पर पत्थर से वार कर दिया। इस घटना में ताहिर हुसैन की पत्नी असगरी बेगम कई पत्थर लगने से घायल हो गई और उनके शरीर पर गुम चोटे भी आयी हैं। वहीं आरोपी बेटे सुलेमान के कोहराम की गवाही घर मे टूटी पड़ी वस्तुएं साफ दिखाई देतीं नज़र आ रही हैं।
पीड़ित बूढ़े दंपति ताहिर हुसैन और असगरी बेगम ने जब अपने बेटे सुलेमान की करतूतो की शिकायत थाना पुलिस से की तो बजाए किसी ठोस कार्रवाई के पुलिस ने उन्हें गोल-गोल बातें करके वहां से टरका दिया। थाने से हताश दंपति एसपी विद्यासागर मिश्रा के दरबार में जब अपनी गुहार लेकर पहुंचे तो एसपी ने तुरंत इस पूरे मामले में संज्ञान लिया और अपने स्तर से बिलासपुर पुलिस को आरोपी बेटे सुलेमान के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने ना चाहते हुए भी संबंधित धाराओं में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर ही लिया है, लेकिन इस मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके चलते मां-बाप अपने आरोपी बेटे सुलेमान से बेहद खौफज़दा नज़र आ रहे हैं।
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज

- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला

