कलयुगी माँ- एक माँ ने अपने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका

0
254
एक माँ ने अपने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका
एक माँ ने अपने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका- फ़ाइल फ़ोटो

भारत में एक माँ ने अपने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया और उनको डूबता हुआ देखती रही।

महाराष्ट्र में एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ एक महिला ने अपने छह बच्चों को एक एक कर कुएं में फेंक दिया जिससे बच्चे डूब कर मर गए और महिला उनको डूबता देखती रही।

पुलिस ने महिला को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ महिला ने यह क़दम परिवार में विवाद के चलते उठाया है।

बताया जा रहा है कि डूबने वाले बच्चों में 5 लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

यह दर्दनाक वारदात रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव की है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था।