पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, CBI चार्जशीट के बीच शेयर की अस्पताल से तस्वीर

Date:

पूर्व राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हूँ।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं, जिसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी गई है। उनकी यह जानकारी ऐसे समय पर आई है, जब उनके खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने अस्पताल से अपने बेड की तस्वीर भी शेयर की है।

सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा-“नमस्कार साथियों। मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं।अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब स्थिति बहुत गंभीर है और पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है।”

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की है। इस बीच सत्यपाल मलिकने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो एक अस्पताल में भर्ती दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर उनकी गंभीर हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने साल 2019 के पुलवामा हमले को लेकर केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि सेना को हेलीकॉप्टर देने से इनकार किया गया, जिसके कारण 40 जवान शहीद हुए। इसके अलावा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने साल 2020-21 के किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था और उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।  

बता दें कि 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में सत्यपाल मलिक ने सेवा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिसमें से एक कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट से संबंधित थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...