रामपुर: यूपी के जनपद रामपुर में शादी से ठीक एक दिन पहले एक युवक का क़त्ल की हत्या करदी गयी। हत्या का आरोप उसी युवक की होने वाली दुल्हन के प्रेमी पर लगा है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका से दूल्हे का मोबाइल नंबर लिया और खुद को चचेरा साला बताकर उसे घर से बाहर बुलाया। फिर अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक से उसे बाहर ले गया और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले आरोपी ने प्रेमिका को फोन कर कहा था, “तेरी बारात नहीं होने देंगे, लड़के को पहले ही उठा लेंगे।” बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने ही आरोपी को दूल्हे का नंबर दिया था।
घटना थाना गंज क्षेत्र के गुजरटोला की है। यहां के निवासी 35 वर्षीय निहाल की शादी 15 जून को होनी थी। लेकिन वह 14 जून को अचानक लापता हो गया। अगले दिन यानी 15 जून को उसका शव थाना भोट क्षेत्र के धनपुरा इलाके के एक खेत में मिला।
पुलिस जांच में सामने आया है कि निहाल की होने वाली पत्नी गुलफ्शां (30) और उसके पड़ोसी सद्दाम (32) के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुलफ्शां की शादी तय होने के बाद सद्दाम नाराज़ हो गया था और उसने गुलफ्शां के घर जाकर कई बार झगड़ा भी किया था।
उधर निहाल पेशे से कैटरर था और शादियों में खाना बनाने का काम करता था। उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। बड़े भाई नायाब कारचोब का काम करते हैं।
निहाल के मामा मेहंदी हसन का आरोप है कि इस हत्या में लड़की की मिलीभगत है। “शादी को लेकर हम सब बहुत खुश थे। होटल में पार्टी भी दी गई थी। वहीं खाना खाते समय निहाल के पास एक अनजान नंबर से फोन आया और फिर वह गायब हो गया।
दूल्हे निहाल के मामा मेहंदी हसन ने आरोप लगाया कि इस घटना में लड़की की मिलीभगत है। “शादी को लेकर हम सब बहुत खुश थे। होटल में पार्टी भी दी गई थी। वहीं खाना खाते समय निहाल के पास एक अनजान नंबर से फोन आया और फिर वह ग़ायब हो गया।
सोमवार को पुलिस ने दूल्हे का शव बरामद कर लिया है। साथ ही दुल्हन गुलफशा और उसके प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया, जबकि दुल्हन और एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ


