मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर उनके सैनिक यूक्रेन में तैनात किए गए तो उन्हें रूसी हमलों का वैध निशाना माना जाएगा।
पूर्वी आर्थिक मंच (Eastern Economic Forum) के दौरान बोलते हुए पुतिन ने कहा कि किसी शांति समझौते की स्थिति में भी यूक्रेन में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी का कोई औचित्य नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी तैनाती सीधे-सीधे संघर्ष को और बढ़ाएगी।
पुतिन ने साफ किया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मौजूदा समझौतों का पालन करने और वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में बातचीत को उन्होंने “निरर्थक” करार दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूक्रेन वास्तव में वार्ता चाहता है तो इसके लिए सबसे उपयुक्त स्थान मास्को है। पुतिन ने आश्वासन दिया कि बातचीत के लिए आने वाले यूक्रेनी प्रतिनिधियों को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अब तक लाखों लोगों—सैनिकों और आम नागरिकों—की जान ले चुका है और बेहिसाब लोग घायल हुए हैं।
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

- रामपुर: ताहिर फराज की याद में सजी शायरी की महफिल, देश के दिग्गज शायरों ने बांधा समां

- 16 और 17 अप्रैल 2026: जब संसद में महिला आरक्षण बिल फिर गिरा, और कांग्रेस, सपा, डीएमके व INDIA गठबंधन जिम्मेदार बने

- ईरान को झुकाना नामुमकिन, सरकार गिराने का दुश्मन का सपना हुआ चकनाचूर: राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन

- Strategic Dialogue at Bihar Lok Bhavan: Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain Meets with Indresh Kumar and Shahid Akhtar

- Haji Syed Salman Chishty Strengthens India-Russia Ties in Moscow Through Spiritual Diplomacy and Trade Talks

- लोकसभा में महिला आरक्षण (131वां संशोधन) विधेयक गिरा; दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही सरकार

