सिक्किम में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग इलाके के ऊपरी रिम्बी क्षेत्र में गुरुवार देर रात भीषण भूस्खलन हुआ, जिसने कई घरों को मलबे में समेट लिया। इस विनाशकारी हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
बीच रात में अचानक टूटा कहर
जानकारी के मुताबिक हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरा और कई घर तबाह हो गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें
घटना की खबर मिलते ही पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में जुट गए। हालांकि मलबे तक पहुंचना आसान नहीं था क्योंकि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए हुमे नदी को पार करना पड़ता है, जो पहले से ही बाढ़ के कारण उफान पर थी। बचाव दल ने सूझबूझ दिखाते हुए एक पेड़ गिराकर उसके सहारे अस्थायी पुल बनाया, और उसके जरिए प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचे।
दो महिलाओं को मलबे से निकाला गया
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो महिलाओं को गंभीर हालत में बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। लेकिन इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा
स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया है। राहत सामग्री पहुंचाने और लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

