रामपुर, 12 सितंबर 2025: थाना मिलक क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने और जबरन गर्भपात कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलशाद पुत्र बड्डे समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला 10 सितंबर 2025 का है, जब पीड़िता ने थाना मिलक में तहरीर देते हुए बताया कि दिलशाद और अन्य आरोपियों ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि उनके साथ दुष्कर्म कराकर तीन माह का गर्भपात कराया गया। साथ ही जब आरोपी दिलशाद ने शादी से इनकार किया तो उसने पीड़िता के मौसेरे भाई को बंधक बनाकर उसकी जबरन शादी उसी से करा दी।
प्रारंभिक मामले में थाना मिलक पर मु0अ0सं0 409/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में कार्रवाई के दौरान संशोधन कर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस को हटाकर धारा 65(1) बीएनएस, पोक्सो एक्ट की 3/4(2) और 5(L)/6 धाराएं, साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धाराएं जोड़ीं।
12 सितंबर को मुखबिरी सूचना पर थाना मिलक पुलिस ने आरोपी दिलशाद को रौरा कट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस की गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल 1912 हरीश कुमार शामिल थे, जिन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्रवाई नाबालिगों के प्रति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और पुलिस आश्वासन दे रही है कि ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल
- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस: जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल साहिल लोचब मामले में 31 दिन बाद FIR दर्ज

- DBCP में देरी और दवाओं की गुणवत्ता पर आयुर्वेद-यूनानी विशेषज्ञों ने जताई चिंता


