ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पुर्तगाल ने भी फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में औपचारिक मान्यता देने की घोषणा कर दी है।
न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुर्तगाली विदेश मंत्री पाउलो रेंजेल ने कहा कि फिलिस्तीन को मान्यता देना उनकी विदेश नीति का एक मौलिक और स्थायी हिस्सा है। उन्होंने दो-राज्य समाधान को पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस कदम से गाजा का मानवीय संकट तुरंत खत्म नहीं होगा, लेकिन तत्काल युद्धविराम बेहद जरूरी है।
इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भी फिलिस्तीन को राज्य की मान्यता देने की घोषणा कर चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर यह ऐलान किया था।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी सोशल मीडिया पर कहा था कि उनका देश फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देता है और शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण में योगदान देगा।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भी फिलिस्तीन को मान्यता देने को दो-राज्य समाधान के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का हिस्सा बताया। साथ ही उसने यह स्पष्ट किया कि फिलिस्तीन के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध और दूतावास खोलने पर विचार तभी किया जाएगा, जब फिलिस्तीनी प्राधिकरण अपने आश्वासनों को लागू करेगा।
- बड़ी कूटनीतिक जीत: पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद अमेरिका और ईरान 2 सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत

- दुनिया भर में ईरानी दूतावासों ने ट्रंप की धमकियों का मजाक में उड़ा दिया, ट्वीट हो रहे वायरल

- तुर्की के खुफिया प्रमुख का चेतावनी भरा बयान: ईरान पर हमला दशकों तक चलने वाले क्षेत्रीय युद्ध की नींव डाल रहा है

- मध्य पूर्व की जंग में कूदे हूती विद्रोही, इजरायल पर दूसरी बार मिसाइल हमला; तेल अवीव को बनाया निशाना

- ‘मित्र देशों के जहाज गुजर सकेंगे’: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने भारत समेत इन 5 देशों को दी खास छूट

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज

- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला

- Emmanuel Macron India Visit: भारत पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, PM मोदी के साथ रक्षा और AI पर होगी ‘महा-डील’

- ईरान-अमेरिका तनाव: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है एक लंबा युद्ध? जानें अमेरिका की सैन्य तैयारी

