शाहबाद-रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण को मिली नई रफ्तार, जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह की कोशिशों से वन विभाग से मिली एनओसी

Date:

रामपुर: शाहबाद-रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण की बहुप्रतीक्षित परियोजना को आखिरकार गति मिल गई है। वर्ष 2023 में इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को पहली और दूसरी किस्त के रूप में 45 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन परियोजना की राह में वन विभाग से एनओसी न मिल पाने के कारण काम रुक गया था। इस मार्ग के विस्तारीकरण में 2290 पेड़ आ रहे थे, जिन्हें काटने की अनुमति नहीं मिल रही थी।

जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह के नेतृत्व और सतत प्रयासों से आखिरकार वन विभाग ने रोड चौड़ीकरण के लिए एनओसी जारी कर दी। डीएम जोगिन्दर सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं और समस्या के समाधान के लिए वन विभाग व ललितपुर जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। उनकी कोशिशों से प्रशासन ने यह फैसला लिया कि रामपुर में काटे जाने वाले पेड़ों के बदले ललितपुर में 10 गुना अधिक नए पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 3.17 करोड़ रुपये वन विभाग को ट्रांसफर कर दिए हैं, जिससे ललितपुर में नए भूमि पर विकास कार्य तेज़ी से शुरू हो गया है।

अपने प्रयासों के चलते जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने सुदृढ़ एवं सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में नया उदाहरण पेश किया है। उनकी निगरानी और दृढ़ता का ही परिणाम है कि शाहबाद-रामपुर-बाजपुर मार्ग का काम अब शुरू हो चुका है। फिलहाल रामपुर से शाहबाद की ओर लगभग छह किलोमीटर का भाग खोदाई के बाद मिट्टी भराव के लिए तैयार किया जा चुका है, और दिसंबर 2026 तक पूरा चौड़ीकरण निर्धारित है।

इस सड़क के चौड़ीकरण से ना सिर्फ यूपी-उत्तराखंड के पर्यटन और व्यापार को बल मिलेगा बल्कि लगभग 10 लाख लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। मार्ग की चौड़ाई अब सात मीटर से बढ़कर दस मीटर की जाएगी, जिससे यहाँ वाहन तेज रफ्तार से चल सकेंगे और यात्रा और अधिक सुगम हो सकेगी।

जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह की दूरदर्शिता और लोक निर्माण विभाग की सक्रियता ने इस परियोजना को नया जीवन दिया है। यह रोड अब यूपी और उत्तराखंड के बीच आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन की नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...