क्वेटा के हाली रोड पर पिशिन स्टॉप के पास मंगलवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पुलिस ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाका होने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुँचा और घायलों व शवों को अस्पताल भेजा गया। विस्फोट के बाद गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं।
अस्पतालों में आपातकाल
एमएस सिविल अस्पताल डॉ. अब्दुल हादी के मुताबिक, विस्फोट स्थल से 5 शव और बीस से अधिक घायलों को अस्पताल लाया गया है। मरने वालों में सभी आम नागरिक बताए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि धमाके के बाद सिविल अस्पताल, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तुरंत बुला लिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज और हमले का तरीका
धमाके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के तुरंत बाद आग की लपटें उठती और आसपास के वाहनों को नुकसान होता देखा जा सकता है।
पाकिस्तानी मीडिया का कहा है कि सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि भारतीय प्रॉक्सी समूह फितना-उल-हिंदुस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। उनके मुताबिक, सबसे पहले एक सुजुकी कार से टक्कर कर विस्फोट किया गया। इसके बाद चार हथियारबंद हमलावरों ने एफसी मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकवादियों को ढेर कर दिया। हमलावर एफसी की वर्दी पहने हुए थे। इस दौरान दो एफसी कर्मी घायल हुए।
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई कर हमलावरों को मार गिराया और उनके नापाक मंसूबों को नाकाम किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए प्रार्थना भी की।
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

- G7 Summit: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता; ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ का खुलना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

- ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक समझौता: सुरक्षा कारणों से बदला गया हस्ताक्षर समारोह का स्थान, अब स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में होगा आयोजन

- ऐतिहासिक शांति समझौता: राष्ट्रपति ट्रम्प ने की ईरान के साथ डील की घोषणा, नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त

- जी7 शिखर सम्मेलन: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

