रामपुर: रामपुर जनपद के थाना स्वार क्षेत्र में बलात्कार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से अवैध हथियार और गोली बरामद हुई है।
मामले का विवरण
थाना स्वार पुलिस ने बताया कि 1 अक्टूबर को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी गुलफाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम व थाना मिलक खानम के खिलाफ मुकदमा संख्या 408/2025 धारा 333/64(1)/351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर तांत्रिक जाल में फंसाकर उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने और पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस मुठभेड़
मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। 1-2 अक्टूबर की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गुलफाम अवैध हथियार लेकर बाइक से घूम रहा है और पीड़िता व उसके परिवार को धमकी देने जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना स्वार पुलिस ने ग्राम गुलड पीपलसाना के जंगल में आरोपी को घेरने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर आरोपी ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरामदगी
मौके से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, एक खाली कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ दी गई हैं।
पुलिस टीम
इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक रामबाबू, लईक अहमद, अजय कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल भानूप्रताप सिंह, अमित कुमार और कांस्टेबल नीरज कुमार व मोहम्मद उस्मान शामिल रहे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

