‘दंगल’ एक्ट्रेस जायरा वसीम ने रचाई शादी, निकाह की तस्वीरें की शेयर

Date:

बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली और ‘दंगल’ फिल्म से फेम पाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने शादी के बंधन में बंध गई हैं। 17 अक्टूबर 2025 को जायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी।

कुबूल है x3′ कैप्शन के साथ की घोषणा

जायरा ने अपनी पोस्ट में बेहद सिंपल तरीके से ‘कुबूल है x3’ कैप्शन लिखा। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस निकाहनामा (विवाह समझौता) पर दस्तखत करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनके हाथों पर मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन और एक शानदार एमराल्ड रिंग साफ दिखाई दे रही है। दूसरी तस्वीर में जायरा और उनके पति पीछे से चांद की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं।

लाल रंग की शादी की पोशाक में दिखीं जायरा

शादी की तस्वीरों में जायरा ने गहरे लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है जिस पर सोने की कढ़ाई का काम किया गया है, जबकि उनके पति ने क्रीम कलर का शेरवानी और मैचिंग स्टोल पहना हुआ है। जायरा ने अपने पति की पहचान और चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, जो उनकी निजता को बनाए रखने की इच्छा को दर्शाता है।

2019 में छोड़ दिया था फिल्म इंडस्ट्री

जायरा वसीम ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने युवा गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

हालांकि, अपने करियर के चरम पर 2019 में जायरा ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा था कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उनके धर्म के साथ संबंधों में हस्तक्षेप कर रही थी।

फैंस ने दी बधाइयां

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जायरा को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। कई प्रशंसकों ने उनकी शादी को सिंपल और प्राइवेट तरीके से मनाने की तारीफ की।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related