रामपुर: जनपद रामपुर में नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को कोषागार में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया।
डीएम द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि जिन सरकारी योजनाओं में बेहतर प्रगति हो रही है, उन्हें और गति दी जाएगी। वहीं पिछड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि रामपुर को प्रदेश में विकास के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना उनका लक्ष्य है।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और जनसुनवाई को प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

