पाकिस्तानी गायक फैजल कपाड़िया ने किया चौंकाने वाला खुलासा: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से है ऐसा रिश्ता!

0
558
Pakistani singer Faisal Kapadia makes shocking revelation: He has such a relationship with Bollywood actress Dimple Kapadia!
पाकिस्तानी गायक फैजल कपाड़िया ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के मशहूर बैंड ‘स्ट्रिंग्स’ के जाने-माने गायक और संगीतकार फैजल कपाड़िया ने एक विदेशी इंटरव्यू में बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया उनकी भतीजी हैं।​

बचपन की यादों में छुपा है फिल्मी कनेक्शन

हाल ही में एक विदेशी इंटरव्यू में फैजल कपाड़िया ने अपने संगीत करियर की शुरुआत के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने पहली बार 1980 में पाकिस्तान के मशहूर संगीतकार सोहेल राणा साहब के बच्चों के कार्यक्रम ‘सारे दोस्त उमर’ में प्रस्तुति दी थी, जब उनकी उम्र महज 9 से 10 साल थी।​

कराची में हुई थी यादगार मुलाकात

फैजल ने इंटरव्यू में एक खास वाकया साझा किया, जब 1984 में उनके चचेरे भाई की शादी के लिए डिंपल कपाड़िया के दिवंगत पिता चुन्नीभाई कपाड़िया कराची आए थे। फैजल ने बताया, “उस वक्त मैंने अपने चचेरे भाई की शादी में गाना गाया था। चन्नी भाई ने मुझसे वादा किया था कि वो बॉलीवुड में भी मेरे लिए गाने का मौका दिलाएंगे।”​

अधूरा रह गया बॉलीवुड का सपना

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चुन्नीभाई के निधन के बाद वो वादा अधूरा रह गया। हालांकि, फैजल ने बाद में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। उन्होंने गर्व से बताया कि उनका पहला बॉलीवुड गाना ‘ये है ये है मेरी कहानी’ था, जो फिल्म ‘स्पाइडर’ के लिए था।​

30 साल तक ‘स्ट्रिंग्स’ का रहे हिस्सा

फैजल कपाड़िया पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय बैंड ‘स्ट्रिंग्स’ के साथ तीन दशकों तक जुड़े रहे और उन्होंने अपने संगीत से दोनों देशों के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। यह खुलासा संगीत और सिनेमा के बीच के अनोखे रिश्तों को दर्शाता है, जो भारत-पाकिस्तान की सीमाओं से परे हैं।