रामपुर: ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर पांच आरक्षी निलंबित

Date:

रामपुर: जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा शासनादेशों एवं पुलिस बल की अनुशासनिक परंपरा के अनुरूप कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने वाले पांच आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित आरक्षियों में आरक्षी नागरिक पुलिस भूपेन्द्र, महिला आरक्षी नागरिक पुलिस भारती शर्मा, आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशान्त यादव, आरक्षी नागरिक पुलिस अक्षय नैन और आरक्षी नागरिक पुलिस मोहम्मद आरिफ शामिल हैं। इनमें से अधिकांश ने बीमारी का हवाला देते हुए भी किसी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत नहीं कराया और लगातार अनाधिकृत रूप से कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहे। एक आरक्षी को आकस्मिक अवकाश स्वीकृत होने के बाद भी अवकाश समाप्ति के बाद कर्तव्य पर नहीं लौटा।

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य से लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पुलिसकर्मी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...