Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह विवाद चुनाव आयोग नोटिस, मतदाताओं को रोकने वाले बयान पर FIR दर्ज

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गरमी अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का एक चुनावी भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में फंस गया है। सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो में ललन सिंह अपने समर्थकों से विपक्षी उम्मीदवारों के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं, “चुनाव के दिन घर से उसी को निकलने दो, जो हमारे पक्ष में वोट करें!” इसी आधार पर चुनाव आयोग (EC) ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

मतदाताओं को रोकने का आरोप:

चुनाव आयोग की कार्रवाई का मुख्य आधार ललन सिंह का वह कथित बयान है, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वे एक-दो विपक्षी नेताओं के क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के दिन घर से बाहर न निकलने दें या यदि बहुत आग्रह करें तो उन्हें वोट डालवाकर घर में ही बंद करवा दें। यह मामला तब प्रकाश में आया जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना साधा।

https://twitter.com/AshrafFem/status/1985567880839389353

चुनाव आयोग का कदम:

चुनाव आयोग ने इस विशेष मामले को गंभीरता से लेते हुए, बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त के माध्यम से ललन सिंह को नोटिस जारी किया है। उन्होंने उन्हें इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए केवल 24 घंटे का समय दिया है। वर्तमान में, मामला जांचाधीन है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सत्यता की पुष्टि आवश्यक है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related