रामपुर: शाहबाद में पुलिस मुठभेड़, दो गौकश गिरफ्तार- एक हिस्ट्रीशीटर, दो तमंचे और वाहन बरामद

Date:

रामपुर: थाना शाहबाद क्षेत्र में बुधवार को गौकशी में संलिप्त बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग के दौरान दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। दोनों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गौवध के उपकरण और एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ गौकश आरोपित रामगंगा नदी किनारे बमनपुरी श्मशान घाट के पास दिखाई दिए हैं। शाहबाद पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्तों ने टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान एच.एस. सुभान पुत्र सलामत निवासी मोहल्ला नाला पार, कस्बा शाहबाद और परवेज पुत्र रहीश अहमद निवासी नई बस्ती थाना बिसौली, जनपद बदायूं के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना शाहबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने 22/23 नवंबर की रात ग्राम ढकिया के पास गौवंश वध की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस मामले में थाना शाहबाद पर पहले ही मुकदमा पंजीकृत है।

बरामदगी में शामिल वस्तुएं:

  • दो तमंचे 315 बोर व चार जिंदा कारतूस
  • दो खोखा कारतूस
  • कुल्हाड़ी, चापड़, छुरी, लकड़ी का गुटका, पशुओं की रस्सी और लगभग 100 काली पन्नियां
  • टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन नंबर DL 1 LAH xxxx

आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सुभान के खिलाफ शाहबाद, बहजोई, सैफनी और बिलासपुर थानों में गैंगस्टर, एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में शराब ठेके पर महिलाओं का ‘हल्ला बोल’: तालाब में फेंकीं पेटियां, थाने के गेट पर दिया धरना

मुख्य बिंदु: कहाँ का मामला: बदायूं ज़िले का थाना कुंवरगावं...

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

नई दिल्ली/तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...