रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरक सिंह रावत एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी जुबान लगातार फिसलती रही है, जिससे राजनीतिक माहौल में तनाव बना रहता है। इस बार उनकी सिख समुदाय को लेकर दी गई टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
रामपुर में सिख समाज ने उनके बयान के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर हरक सिंह रावत का पुतला फूंका और उनकी टिप्पणी को सिख समुदाय के सम्मान पर चोट बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसी असंवेदनशील टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के लोगों ने मांग की कि इस टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए और ऐसी बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि लगातार फिसलती जुबान से समाज में अनावश्यक तनाव फैलाया जा रहा है, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बतादें कि देहरादून में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के दौरान एक सिख वकील पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से सिख समुदाय भड़का हुआ है और उनका जबरदस्त विरोध कर रहा है। यहां तक कि कई स्थानों पर सिख समुदाय ने कांग्रेस नेता के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका।
- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

