रामपुर स्वार पुलिस ने 3 साल के लापता बच्चे को तुरंत बरामद कर परिजनों को सौंपा। जानिए पूरी खबर
रामपुर, 12 जनवरी 2026: जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र, ग्राम जालफनंगला निवासी बलराम का 3 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया। परिजन घंटों भटकते रहे, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। बलराम ने तुरंत थाने पहुंचकर तहरीर दी।
स्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमें बनाईं। कस्बा स्वार में फोटो बांटकर, लाउडस्पीकर से ऐलान कर तलाश किया। सफल अभियान के बाद बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया गया और परिजनों को सौंप दिया।
घर लौटे बच्चे पर खुशी से परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह घटना पुलिस की कुशलता का प्रतीक बनी।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

