रामपुर (रिजवान ख़ान): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर आरटीओ ने देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 48 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 24 वाहनों से 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
बाकी 24 वाहनों पर अभी जुर्माना बाकी है, जिसे शीघ्र वसूला जाएगा। श्रीवास्तव ने कहा कि खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। रामपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।
जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी भी इस अभियान पर पैनी नजर रखे हुए हैं। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा, ताकि अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

