रामपुर पायल हत्याकांड: 6 दोषियों को उम्रकैद, 8 साल बाद आया फैसला; तीन टुकड़ों में मिला था श

Date:

रामपुर: बहुचर्चित पायल उर्फ जैनब हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट ने छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह मामला 2018 का है, जब लापता होने के 11 दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जहांगीर के फार्महाउस से पायल का शव तीन टुकड़ों में बरामद किया था।

मुख्य आरोपी जहांगीर ने अपने पिता ताहिर, भाई इमरोज, निसार, प्रभजीत उर्फ सागर और दानिश के साथ मिलकर हत्या की थी। जहांगीर का रिश्ता पायल से तय हुआ था, लेकिन किसी बात को लेकर उसने दूरी बना ली। वह किसी अन्य लड़की से संपर्क में था, जिसका पता चलने पर उसने पायल को रास्ते से हटाने के लिए निर्मम हत्या कर दी। मृतका के भाई राहिल ने थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि पायल घर से सहेली के पास जाने के बहाने निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट पर पुलिस ने छानबीन की। 22 जनवरी को अदालत ने सभी छह आरोपियों को दोषी ठहराया था। मंगलवार को सुनवाई में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए उम्रकैद और जुर्माना लगाया। सभी दोषी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। अभियोजन पक्ष के ठोस साक्ष्य और गवाहों ने फैसले में अहम भूमिका निभाई।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...

Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

New Delhi, April 22, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...