अमरोहा/नई दिल्ली: अमरोहा के पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली ने हाल ही में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। दानिश अली ने अपने संदेश में उनके जीवन और संघर्ष को मानवता के लिए एक बड़ी मिसाल बताया।
संघर्ष को बताया ‘इबादत’
दानिश अली ने अपने बयान में कहा कि अयातुल्लाह अयातुल्लाह खामेनेई ने दुनिया को यह सिखाया कि अपने हक के लिए लड़ना केवल सियासत (राजनीति) नहीं, बल्कि एक इबादत है। उन्होंने कहा:
“अलविदा, अयातुल्लाह! आपने दुनिया को बता दिया कि अपने हक़ की लड़ाई सियासत नहीं, इबादत है। आप एक ऐसी मिसाल हैं जिसने दिखाया कि ज़िल्लत के महलों से बेहतर स्वाभिमान की ज़िंदगी है।”
भारत के सच्चे मित्र
पूर्व सांसद ने उन्हें अदम्य साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे उस हौसले का नाम हैं जो हर तूफान के बाद फिर से खड़ा होने की ताकत रखता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के परिप्रेक्ष्य में यह भी जोड़ा कि उनकी शहादत से भारत ने अपना एक सच्चा और विश्वसनीय दोस्त खो दिया है।
अमरोहा के पूर्व सांसद का यह संदेश सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया है।
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज

- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला

- Emmanuel Macron India Visit: भारत पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, PM मोदी के साथ रक्षा और AI पर होगी ‘महा-डील’

- ईरान-अमेरिका तनाव: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है एक लंबा युद्ध? जानें अमेरिका की सैन्य तैयारी

- अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट: ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी और ठप होती डिप्लोमेसी

