तेहरान: ईरान ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसने 24 घंटों के अंदर दो उन्नत अमेरिकी F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिससे युद्धग्रस्त क्षेत्र में नष्ट हुए F-35 की कुल संख्या तीन हो गई। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के अनुसार, मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे एक F-35 को हालिया ऑपरेशन में निशाना बनाया गया, जो पूरी तरह नष्ट हो गया।
ईरानी मीडिया ने कथित मलबे की तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें वे दुर्घटनाग्रस्त विमान का बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमला इतना तीव्र था कि पायलट के बचने की संभावना न के बराबर थी। IRGC का यह भी कहना है कि यह पिछले 24 घंटों में दूसरा ऐसा अमेरिकी विमान है।
अमेरिकी अधिकारी का खुलासा: एक प्रसिद्ध समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि ईरानी हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। इसके बाद लापता चालक दल की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह घटना US-ईरान तनाव के चरम पर घटी है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को झड़पें शुरू होने के बाद यह पहली पुष्ट घटना है जिसमें अमेरिकी विमान नष्ट हुआ। अधिकारी ने विमान की प्रकृति, स्थान या चालक दल की संख्या का खुलासा नहीं किया, लेकिन जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। अमेरिकी सेंटकॉम की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विशेषज्ञों की राय: रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसकी पूरी पुष्टि हो जाती है, तो यह क्षेत्रीय तनाव को खतरनाक स्तर पर ले जा सकता है। हालांकि, ईरान के तीन विमानों के दावे की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
- बड़ी कूटनीतिक जीत: पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद अमेरिका और ईरान 2 सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत

- दुनिया भर में ईरानी दूतावासों ने ट्रंप की धमकियों का मजाक में उड़ा दिया, ट्वीट हो रहे वायरल

- तुर्की के खुफिया प्रमुख का चेतावनी भरा बयान: ईरान पर हमला दशकों तक चलने वाले क्षेत्रीय युद्ध की नींव डाल रहा है

- मध्य पूर्व की जंग में कूदे हूती विद्रोही, इजरायल पर दूसरी बार मिसाइल हमला; तेल अवीव को बनाया निशाना

- ‘मित्र देशों के जहाज गुजर सकेंगे’: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने भारत समेत इन 5 देशों को दी खास छूट

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

