इस्लामाबाद शांति वार्ता में पाक पीएम शहबाज शरीफ से ईरानी स्पीकर बाकिर कालिबाफ की मुलाकात। ईरान की भागीदारी पर सराहना, अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर चर्चा।
इस्लामाबाद: इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ताओं के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने इन वार्ताओं में ईरान की भागीदारी की सराहना की।
बयान के अनुसार, ईरानी स्पीकर बाकिर कालिबाफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से मुलाकात की। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी शामिल थे।
इस मुलाकात में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इसहाक डार, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनिर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद शांति वार्ताओं में ईरान की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा, “क्षेत्र और विश्व में शांति व स्थिरता के लिए सार्थक परिणाम हासिल करने हेतु पाकिस्तान अपना मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा।”
यह मुलाकात अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम तथा संभावित व्यापक समझौते से जुड़ी चल रही कूटनीतिक कोशिशों का हिस्सा है।
- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


