पाकिस्तान: कराची में जोरदार धमाके के बाद अंधाधुंध गोलीबारी, इलाके में दहशत; भारी पुलिस बल तैनात

Date:

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार शाम को एक जोरदार धमाके और उसके बाद हुई अंधाधुंध गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके की है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी रोड पर मेटियोरोलॉजिकल चौरांगी के पास पहले एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसके तुरंत बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके से कई एम्बुलेंसों को निकलते हुए देखा गया है, जिससे इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने इलाके को घेरा

‘द ट्रिब्यून एक्सप्रेस’ (पाकिस्तान) ने रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि शनिवार को गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक-5 के पास धमाके की सूचना मिली थी। रेस्क्यू 1122 के सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल को जैसे ही यह जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर अपनी टीमें रवाना कर दीं।

रेस्क्यू प्रवक्ता के अनुसार: “हमारी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रखा जा रहा है।”

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटना के कारणों और हमलावरों का पता लगाने में जुटी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

वैश्विक बाजार में मंदी: कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी गिरावट

वेबडेस्क: वैश्विक ऊर्जा बाजार में पिछले कुछ समय से...