रामपुर-तेज़ रफ़्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, दोनों पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर रेफर किया

Date:


रामपुर/उत्तर प्रदेश[फ़राज़ कलीम]: जिला रामपुर में आज सिविल लाइन क्षेत्र के कोसी के पुल पर तेज़ रफ़्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद डाला. दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए जिसके चलते डायल 100 ने बुरी तरह घायल दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया. घायल पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर रेफर किया गया.

Injured Policeman
घायल सिपाही और होमगार्ड अस्पताल में

मौके पर पहुंचे रामपुर के एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने ग्लोबलटुडे को बताया कि मारुति कार से उनके दो सिपाही जो बाइक पर गशत में थे, उनका एक्सीडेंट हो गया है. एक सिपाही है और एक होमगार्ड है. जिला अस्पताल लाने के बाद दोनों ही खतरे से बाहर हैं. लेकिन अस्पताल में टूटी हड्डी के डॉक्टर मौजूद नहीं है जिसके कारण इन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है जहाँ दोनों की हालत ठीक है और कोई खतरे में नहीं है. सामान्य चोटे हैं और उपचार कराया जा रहा है. जिस मारुति ने टक्कर मारी है उस गाड़ी का नंबर पुलिसकर्मियों के पास है. गाड़ी भाग गई है चेकिंग कराई जाएगी.

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...