संभल-फर्जी एस टी एफ अफ़सर गिरफ़्तार

Date:

संभल में पुलिस ने फर्जी एस टी एफ अधिकारी बनकर लोगों को धमका कर ठगी करने के आरोप में आइडिया कम्पनी के सीनियर मैनेजर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 हज़ार रूपये नक़द, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक बुलेरो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ग्लोबलटुडे न्यूज़/संभल: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने फर्जी एस टी एफ अधिकारी बनकर लोगों को धमका कर ठगी करने के आरोप में आइडिया कम्पनी के सीनियर मैनेजर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 हज़ार रूपये नक़द, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक बुलेरो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Fake Officer Arrested
फर्जी एस टी एफ अफ़सर गिरफ़्तार -फोटो ग्लोबलटुडे

दरअसल मामला पूरी तरह पुलिस द्वारा सर्विलांस इन्वेस्टिगेशन के लिए सर्विलांस पर लगाए जाने वाले बाले फोन नंबरो के दुरूपयोग और पुलिस के गोपनीय कार्य में सेंधमारी का है। आपको बता दें कि पुलिस संदिग्ध लोगो की जानकारी के लिए मोबाइल फोन सेवाए देने बाली कपनियों की मदद से संदिग्ध लोगो के फोन नबर सर्विलांस पर लगवा कर जानकारी जुटाती है, जिसकी बजह से पुलिस द्वारा सर्विलांस पर लगवाए संदिग्ध लोगो के फोन नंबरों की जानकारी मोबाइल कम्पनियो के कर्मचारियों को रहती है। इसी जानकारी का फायदा उठा कर अमरोहा में आइडिया कम्पनी में तैनात सीनियर मैनेजर सुशील ने अपने एक साथी मनोज की मदद से पुलिस द्वारा सर्विलांस पर लगवाए गए संदिग्ध लोगो के फोन नंबर पर फर्जी एस टी एफ अधिकारी बनकर संपर्क कर उन्हें मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम बसूलने का धंधा शुरू कर दिया। इसी दौरान आइडिया कम्पनी के सीनियर मैनेजर आरोपी सुशील को सम्भल के रजपुरा थाना क्षेत्र के यतेंद्र सिंह का फोन नंबर सर्विलांस के लिए मिला तो आरोपी सुशील ने एस टी एफ अधिकारी बनकर यतेंद्र को धमकाते हुए उससे 5 लाख रूपए की डिमांड शुरू कर दी। धमकियों से परेशान यतेंद्र ने रजपुरा थाने में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने फर्जी एस टी एफ अधिकारियो को गिरफ्तार करने के लिए प्लान बनाकर यतेंद्र के जरिए आरोपी सुशील को रकम देने के लिए रजपुरा बुला लिया। आइडिया कपंनी का मैनेजर सुशील अपने एक साथी के साथ मनोज के साथ यतेंद्र से रकम लेने के लिए बुलेरो से रजपुरा पहुँच गया। पुलिस के प्लान के अनुसार यतेंद्र ने जैसे ही फर्जी एस टी एफ अधिकरियों को 50 हजार की रकम उनके हाथ में दी,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार का लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप 2 मोबाइल फोन , और यतेंद्र द्वारा दी गई 50 हजार की रकम ,बिना नंबर प्लेट की बुलेरो गाड़ी भी अपने कब्जे में ले ली , पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...