रिश्तों का क़त्ल- भांजे ने मामा के ऊपर फेंका तेज़ाब और फिर …

Date:

ज़िला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक मकान के विवाद के चलते भांजे ने अपने मामा के ऊपर तेज़ाब डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की। मामा को गम्भीर हालत में इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर घायल की स्थिति गम्भीर बनी हुई है

ज़मीन विवाद के चलते भांजे ने अपने मामा के ऊपर फेंका तेज़ाब-फ़ोटो ग्लोबलटुडे
ज़मीन विवाद के चलते भांजे ने अपने मामा के ऊपर फेंका तेज़ाब-फ़ोटो ग्लोबलटुडे

ग्लोबलटुडे/मुरादाबाद: रिश्तों पर ज़मीन-जायदाद किस क़दर हावी होती है इसकी एक बानगी आज मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र स्तिथ रहमत नगर में घटी।
दरअसल सुबह आठ बजे करूला के रहमतनगर निवासी मसरूर पर उसके भांजे इमरान ने जानलेवा हमला बोलते हुए उसके ऊपर एसिड(तेज़ाब) अटैक कर दिया और मौक़े से फरार हो गया। तेज़ाब फैकने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कम्प मचा दिया।
यह भी पढ़ें-महिला से उधार में पीते थे दूध, रूपये मांगने पर महिला की घर में बंद कर पिटाई लगाई और उसके हाथ की दो उँगलियाँ काट दीं
सूचना पर 100 डायल मोके पर पहुँची और पीड़ित मसरूर को उठा कर इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी भांजे ने तेज़ाब अपने मामा के सिर और चेहरे पर इसतरह उड़ेला था कि घायल अपनी आंखें भी नही खोल पा रहा है।
Viral Video-चाक़ू से बाज़ार में दहशत फैलाने वाला वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ़्तार
घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसकी हालत पर जानकारी देते हुए बताया कि डायल १००(पुलिस की गाडी) घायल को अस्पताल लेकर पहुँची थी और घायल का इलाज किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश-रोडवेज़ बस स्टैंड से प्रतिबंधित दवाइयों का ज़ख़ीरा बरामद,तीन गिरफ्तार
वहीं इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए सीओ कटघर सुदेश गुप्ता भी स्वम् घटना की जांच में लगे हुए हैं। वारदात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मामा भांजे का एक मकान को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते इमरान ने अपने मामा मसरूर के ऊपर तेज़ाब डाला हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच की जांच कर रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...