अल्लाह से वादा किया था एक मौका मिले तो मुल्क लूटने वालों को नहीं छोडूंगा- इमरान खान

Date:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर अपने विरोधियों को को पैगाम देते हुए कहा है कि कुछ भी कर लें उनसे पूछताछ होकर रहेगी, उनको जवाब देना पड़ेगा,क्योंकि अल्लाह से वादा किया था एक मौका मिले तो मुल्क लूटने वालों को नहीं छोडूंगा।

ग्लोबलटुडे, 19 जुलाई
वेबडेस्क


पाकिस्तान में मियांवाली में एक अस्पताल के उद्घाटन में आये पाकिस्तान के प्रधन्मन्त्री इमरान खान ने अपने भाषण में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नये अस्पताल से यहां के लोगों को फायदा होगा, अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा और यहां पर बच्चों के लिए भी अस्पताल बनाया जाएगा।

इमरान खान ने कहा दुनिया उस इंसान को याद रखती है जो इंसानों के लिए कुछ कर जाए।

इमरान खान ने आगे कहा कि बड़ा शोर मचा है कि फलां पकड़ा गया और फलां पकड़ा जा रहा है, चीन की तरक्की की एक वजह करप्शन पर तक़रीबन साढे 400 वज़ीरों को जेल में डालना भी है।
इमरान खान ने पीएम मोदी को फ़ोन कर मुबारकबाद दी, लोगों की बहतरी के लिए मिलकर काम करने की ख़्वाहिश भी ज़ाहिर की
इमरान खान ने कहा कि लोगों से पूछो कि पहले पाकिस्तान में आकर वो कारोबार क्यों नहीं करते थे तो बताएंगे कि करप्शन की वजह से ये कारोबारी पाकिस्तान नहीं आते थे।
इमरान खान ने सवाल किया कि 10 साल में पाकिस्तान में ऐसा क्या काम हुआ जो कि 24 हज़ार अरब का क़र्ज़ा चढ़ा। ये पैसा जिनकी जेबों में गया जबतक उनसे जवाब नहीं लिया जायगा मुल्क आगे नहीं बढ़ेगा।
हेल्प लाइन अगेंस्ट हेट-मोब लिंचिंग और नफ़रती हमलों के खिलाफ टोल…
इमरान ने कहा 22 साल से में इंतज़ार कर रहा था, अल्लाह से वादा किया था कि एक मौक़ा मिले तो मुल्क का पैसा खाने वालों को नहीं छोडूंगा। पाकिस्तान के मौजूदा हालात के ज़िम्मेदार लोगों से जब तक पूछताछ नहीं होगी,जवाब नहीं लिया जायगा, ये चोरी नहीं रुकेगी।
उन्होंने कहा कि आजतक सिर्फ छोटे पटवारी को पकड़ कर पूछताछ होती थी। पूछताछ छोटे चोरों को पकड़ने से नहीं,ताकतवरों को पकड़ने से होता है। उन्होंने कहा ये जिन केसेस में पकड़े जा रहे हैं ये हमने नहीं बनाए। हमने इदारों को आज़ाद छोड़ दिया है,वो जिसको चाहें करप्शन में पकड़ें।
इमरान ने कहा कि इन लोगों ने मुझे विदेश के हुक्मरान से सिफारशी पैग़ाम भिजवाए लेकिन जबतक ये लूटा हुआ पैसा वापस नहीं करेंगे इनको किसी को नहीं छोड़ा जायगा।
गौरतलब है कि मियां नवाज़ शरीफ और आसिफ ज़रदारी सहित कई बड़े लोग करप्शन करने की वजह से पाकिस्तानी जेल मैं बंद हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...