Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर(Rampur) में कुछ महिलाओं की मारपीट का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया।
मामला रामपुर(Rampur) के मिलक थाना क्षेत्र का है जहां एक दुकान के विवाद को लेकर,दुकान पर दावेदारी करने वाले दो पक्षों की महिलाओं में झड़प हो गई और यह झड़प इतनी बढ़ गई कि महिलाओं में हाथापाई हो गई, यहां तक कि डंडे भी निकल आए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं हाथापाई करने लगीं।
झगड़े में कुछ पुरुष भी आ गए। देखते-देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को सूचना पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने तीन महिलाओं और चार पुरुषों को प्रीवेंटिव अरेस्ट किया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया कि वारदात मिलक थाना क्षेत्र की है और इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी पुलिस ने इस मामले में क्योंकि वह सब करीबी लोग थे, एक दुकान के विवाद को लेकर ऐसा हुआ था.

तत्काल प्रीवेंटिव अरेस्ट किया है जिसमें 3 महिला चार पुरुष कुल 7 लोग पकड़े गए हैं लेकिन शाम तक उन लोगों ने आपस में समझौता भी कर लिया है क्योंकि इनका आपसी पारिवारिक मामला था फिर भी पुलिस ने प्रीवेंटिव अरेस्ट कर लिया है इनको बॉन्ड-बॉन्ड करा दिया है अब अगर उसके आगे यह कोई कार्रवाई करते हैं जो जमानत की शर्ते हैं उसका उल्लंघन करते हैं तो पुलिस फिर कठोर कार्रवाई करेगी ।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
