Globaltoday.in| राहेला अब्बास | मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद(Moradabad) में 3 दिन पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की टीम पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने के बाद शुक्रवार को जनता ने कोरोना फाइटर्स की टीम पर फूल बरसाए।
मुरादाबाद(Moradabad) की जनता को एहसास हो गया कि उन्होंने 3 दिन पहले जो किया वह गलत था. शायद इसी गलती का पश्चात्ताप करने के लिए उन्होंने गश्त कर रहे एसपी सिटी व सीओ कटघर और पुलिस फ़ोर्स का ज़ोरदार स्वागत किया।
जो मुरादाबाद(Moradabad) की जनता 3 दिन पहले इन कोरोना फाइटर्स पर अपनी छतों से पत्थर बरसा रही थीं आज उन्हीं के द्वारा सड़कों से गुज़रती पुलिस पर छतों से फूल बरसाए जा रहे थे.
मुरादाबाद(Moradabad) महानगर के प्रिंस रोड इंटर कॉलेज के पास पुलिस अधिकारियों का जोरदार फूलों से स्वागत किया गया. जिसमें एसपी सिटी अमित आनंद, पूनम सिरोही सीओ कटघर ,एसीएम अजीत सिंह और हरिओम और उनके साथ सभी पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे.
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ साथ बच्चों ने भी छत से फूल बरसा कर सभी का जोरदार स्वागत किया। एसपी सिटी एवं सीओ कटघर हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया और चलते-चलते सबको घरों में रहने की हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर निकले। हमें कोरोनावायरस से लड़ना है यह एक आदमी का काम नहीं यह पूरे देश के लोगों का काम है. आप लोगों के सहयोग से ही हम लोग ड्यूटी कर रहे हैं. अगर कोई भी इस संक्रमण को छुपाता है तो वह अपने आप को धोखा दे रहा है और अपने परिवार की जान जोखिम में डाल रहा है.
उन्होंने कहा डॉक्टर और पुलिस के साथ मिलकर सहयोग करें, अगर किसी भी व्यक्ति को के लक्षण लगाएं तो तुरंत ही डॉक्टर या पुलिस को सूचना दें.
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

