मुरादाबाद : भारत-चीन बॉर्डर पर कल रात निहत्थे भारतीय सेना के जवानों पर किये गए चीनी सैनिकों के हमले के बाद से देश के लोगो मे भारी आक्रोश है।
इस मामले को लेकर देश के सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इसी कड़ी में कॉंग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओ ने 20 भारतीय सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए, मुरादाबाद(Moradabad) में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग(Xi Jinping} के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए उसका फोटोयुक्त पुतला भी बीच चौराहे फूंका।
दरअसल लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में सोमवार को चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे।
इसी हमले से आहत कोंग्रेसियो ने हाजी सगीर शहीद की अगुवाई में मुरादाबाद के अमरोहा गेट क्षेत्र में चीन के राष्ट्रपति जिनपिग का पुतला आग के हवाले किया।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
