रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर के निवासी व् पूर्व कांग्रेस नेता फैसल खां लाला आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए।
कांग्रेस के पूर्व युवा नेता को बुधवार की रात प्रदेश का उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं गाजीपुर के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को प्रदेश का सचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी में बड़ी संख्या में कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
युवा नेता फैसल खान लाला रामपुर में आज़म खान के घोर विरोधी रहे हैं और उन्होंने किसानों को लेकर आज़म खान के खिलाफ कई आंदोलन किये हैं।
फैसल खां लाला कल बुधवार को अपने सर्मथकों के साथ लखनऊ पहुंचे और वहां आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के साथ पार्टी में शामिल होने वाले 361 समर्थकों की लिस्ट सौंपी।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फैसल लाला और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी
- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar
- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues
