उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में एक मकान की छत गिरने से 2 मासूम सहित एक महिला की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सम्भल (Sambhal) के सराय तरीन हयातनगर थाना क्षेत्र में देर रात दो बजे के करीब एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई।
घर के बरामदे में मौजूद स्वजन व रिश्तेदार मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंंच गए। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई।
मलबा हटा कर लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
थाना क्षेत्र के मुहल्ला पीला खदाना निवासी मसीत के बेटे शकील की सोमवार को बरात रामपुर जनपद के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गई थी। जहां से देर शाम को शकील दुल्हन समीरन के साथ लौट आया। घर में चारों तरफ खुशी का माहौल था। सभी नाच गाकर खुशियां मना रहे थे।
शकील मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। इसके चलते उसका घर भी कच्चा था और छत बल्लियों की मदद से बनी हुई थी। सभी रिश्तेदार व स्वजन घर के बरामदे में एक साथ मौजूद थे।
स्वजनों ने बताया कि देर रात को करीब दो बजे अचानक बरामदे की छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे वहा बरामदे में मौजूद स्वजन व रिश्तेदार मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने पर वहा मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे रोने चिल्लाने लगे।
ऐसे में शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और वहा का नजारा देखकर थाना पुलिस के साथ हयातनगर चौकी को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से मलबे को हटाकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सक ने शकील की बहन नईम जहां (35) पत्नी जमील निवासी गांव धर्मपुर थाना बिलारी, भांजे मोनिस (4) पुत्र अनीस गांव चितनपुर थाना बहजोई व ममेरी भतीजी आलिया (3) पुत्री उस्मान गांव चिमयावली थाना कोतवाली को मृत घोषित कर दिया।
अफसाना पत्नी अबरार ग्राम ग्वारउ थाना बिलारी, अयान पुत्र जमील गांव धर्मपुर बिलारी, फूल जहां पत्नी अनीस ग्राम चितननपुर बहजोई, समीर पुत्र जमील ग्राम धर्मपुर बिलारी, बब्बओ पत्नी दानिश निवासी सरायतरीन, यासमीन पत्नी मगरूर निवासी हजरत नगर गढ़ी मुरादाबाद, सरिया पुत्री हसमत निवासी हजरत नजर गड़ी घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
