- कोतवाली टांडा क्षेत्र में एक स्वीट शॉप में लगी भीषण आग
- 3 लोग बुरी तरह झुलसे, हायर सेंटर रेफर किया गया
- फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के कोतवाली टांडा क्षेत्र के मैन बाजार नैनीताल हाईवे पर माजिद स्वीट हाउस के नाम से एक शॉप है जिसमें किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।
आग की सूचना मिलते ही सीओ टांडा धर्म सिंह मार्शल पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
फायर बिर्गेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
फायर बिर्गेड की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की भीड़ को भी आग के पास से पुलिस ने हटाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

इस आग से दुकान में काम कर रहे 3 कारीगर बुरी तरह जल गए। जले हुए कारीगरों में अफसर अली, लियाकत और शाहिद हैं जिनमें एक को जिला अस्पताल भेजा गया और दो की हालत गम्भीर देखते हुए उनको यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग अपनी अपनी दुकानें बंद कर आग को बुझाने में लग गए।
इस घटना के बारे में सीओ टांडा धर्म सिंह मार्शल ने बताया,”मिठाई की दुकान में कारीगर काम कर रहे थे। उसमें गैस लीकेज से या किसी और कारण से आग लगी है। इसमें 3 आदमी घायल हुये हैं जिन्हे हॉस्पिटल भेज दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और कानून व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
