उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों मे बयान बाजी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में सपा का मजबूत किला कहे जाने वाले रामपुर में आजम खान की गैरमौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा स्थानीय कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री एवं भाजपा पर जमकर हमला बोला।
जनपद रामपुर(Rampur) हमेशा ही राजनीति का केंद्र रहा है। इसका मुख्य कारण यहां के तेजतर्रार नेता एवं सपा सांसद आजम खान की बयान बाजी सियासी गलियारों में पूर्व सांसद जयाप्रदा के साथ ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी है।
वर्तमान समय में आजम खान(Azam Khan) जेल में हैं। इस लिहाज से समाजवादी पार्टी अपने इस मजबूत जिले को बचाने की कोशिश में जुटी है। इसी लिए चुनाव की घोषणा से चंद हफ्तों पहले रामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आना जाना भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा रामपुर स्थित सपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री योगी के साथ ही भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा ने कहा कि 2017 में धोखा देकर, जुमलेबाजी करके भाजपा सत्ता में आयी थी लेकिन अब जनता ने देख लिया और समझ लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ हिंदू मुसलमान के नाम पर चुनाव करना चाहती है जिसको जनता समज चुकी है और जनता में आक्रोश है। यह जनता का चुनाव है जनता ने निर्णय ले लिया है। यह चुनाव में भारी वोटों से समाजवादी पार्टी को जिताएंगे अखिलेश यादव इस बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संविधान तोड़े जाने की बात को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी की सरकार ने संविधान बचाने के लिए काम किया जबकि आज यह सरकार संविधान को तोड़ने का काम कर रही है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी सांसद आजम खान पर बात करते हुए कहा कि आजम खां को फर्जी मामला देकर जेल में डाल दिया जिससे जनता बहुत नाराज़ है और जनता 5 विधानसभा की सीटों पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जिता कर इनका बदला ले लेंगे।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

