Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश |सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्तवादी पार्टी रख देगी।
केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सम्भल(Sambhal) जनपद के चंदौसी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गुलाब देवी के समर्थन में जनसभा करने के लिए क्षेत्र के मंझावली गांव आये थे। जनसभा को संबोधन के दौरान मौर्य ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर खास तौर से समाजवादी पार्टी ज़्यादा रही।
उन्होंने कहा,“हम गुंडों और माफिया को रोकते भी हैं,टोकते भी हैं , फिर भी न माने तो ठोंकते भी हैं। जबकि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडों ,माफिया और अपराधी यो को रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था।
कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना
केशव प्रसाद ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से बनी कोरोना की वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताकर वेक्सीन का विरोध किया था ,लेकिन जनता ने तो वैक्सीन लगवा ली। अब वही जनता 14 फरवरी को समाजवादी पार्टी को भाजपा की वैक्सीन लगाएगी।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

