उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश में अरबी फारसी मदरसो में शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सरकार अब मदरसा टेट (मदरसा शिक्षा पात्रता परीक्षा) अनिवार्य करने जा रही है। इसके अलावा भी मदरसा नियमावली में बड़े संशोधन होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
मदरसो में टेट(MTET) लागू किये जाने के सरकार के फैसले को मदरसा संचालक भी सकारात्मक रूप से ले रहे हैं। उनका मानना है कि टेट लागू होने से मदरसा शिक्षा मे और अधिक निखार आ जाएगा।
सूबे की योगी सरकार मदरसा शिक्षा मे गुणवत्ता लाने के लिए नित नये संशोधनो पर विचार कर रही है।
मदरसा छात्रों को दूसरे बोर्ड के छात्रों के बराबर लाने व कैरियर के हर क्षेत्र मे कामयाब बनाने के लिए जहां सरकार ने मदरसा पाठयक्रम में दीनी शिक्षा के मुकाबले गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी, समाज शास्त्र आदि जैसे विषयों को बढ़ाने की मंशा ज़ाहिर कर दी है, तो वहीं दूसरी ओर मदरसा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव लाने की तैयारी मे नज़र आ रही है।
इसी व्यवस्था के तहत सूबे की योगी सरकार मदरसों में नियुक्ति के लिए जल्द एमटेट लागू करने वाली है।
मदरसो में टेट लागू करनने की सरकार की मंशा की बाबत राज्यानुदानित मदरसा जियाउल उलूम सरायतरीन के प्रधानाचार्य राशिद अली कहते हैं कि मदरसा टेट लागू होने से जहां मदरसो को बेहतर स्टॉफ मिलेगा, तो वहीं मदरसा छात्रों की शिक्षा मे और अधिक निखार आएगा। उन्होने आगे कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रशंसा की पात्र है कि वह मदरसा बोर्ड के तमाम क्रियाकलापों को निरन्तर पारदर्शी बनाने के प्रयासो में जुटी है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

