अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने मौजूदा स्थिति में ताइवान का दौरा नहीं करने की अमेरिकी अधिकारियों की चीन की चेतावनी और सलाह को नज़रअंदाज कर दिया है।
विदेशी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी कांग्रेस अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं, उनका विमान ताइवान की राजधानी ताइपे एयरपोर्ट पर उतरा है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी 4 एशियाई देशों के दौरे पर हैं, इस दौरान वह आज ताइवान पहुंचीं, जहां वह ताइवान के सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और संसद का दौरा करेंगी।
उधर, स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की तो अमेरिका को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
पेलोसी की ताइवान यात्रा ने बीजिंग (चीन) को नाराज कर दिया है जो कि ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। वह अमेरिकी नेता की ताइवान यात्रा को अपनी संप्रभुता पर हमले की तरह देख रहा है।
- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

