उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल में जिले भर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर अलम के जुलूस निकाले गए। जुलूस में अलमदारों की काफी भीड़ रही।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अलम जुलूस निकलने वाले मार्गो पर जांच पड़ताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
जुलूस में पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद (सल्लाहु अलैहिवसल्लम) साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके कुनबे के 72 साथियों की शहादत को याद किया गया।
या हसन या हुसैन या अली की सदाएं बुलंद कर शहीदों को फिर आज खिराज ए अक़ीदत पेश की गयी।
मोहर्रम की सातवीं तारीख को शहर में परंपरागत अलम की मुबारक के जुलूस निकाले जाते हैं। दोपहर के बाद आलमे मुबारक के जुलूस का सिलसिला शुरु होता है।
आलम ए मुबारक का मुख्य जुलूस नगर के मियां सराय से शुरू होकर सदर इलके मे जगह जगह होता हुआ एजेंटी चौराहे पर संपन्न हुआ।
इस दौरान संभल एसपी डीएम एसपी सीओ और कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही।
- बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव

- बदायूं: आंधी-तूफान का कहर, ट्यूबवेल की कोठरी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, कई घायल

- उर्दू देश की साझा विरासत, इसके विकास की जिम्मेदारी हम सब पर: डॉ. सैयद अहमद खां

- रामपुर का जलवा: 55 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड पाकर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बना प्रदेश का नंबर-1 जिला

- NEET विवाद: “शिक्षा और रोज़गार माफियाओं की जागीर बन गए हैं,” दानिश अली का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

- बदायूं: कोर्ट परिसर के गार्ड रूम में कर्मचारी ने लगाया फंदा, मचा हड़कंप

