उन्नाव गैंगरेप व हत्या केस: कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया मुख्य गवाह यूनुस का शव, राहुल गांधी ने उठाए थे मौत पर सवाल

Date:

21भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर की कथित संलिप्तता वाले चर्चित उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप और हत्या केस के मुख्य गवाह यूनुस की संदिग्ध परिस्थियों में मौत और कथित तौर पर बिना पोस्टमॉर्टम दफनाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है।images 6

मामले के गवाह यूनुस का शव शनिवार (25 अगस्त) बीती रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। उसकी मौत कुछ दिन पहले कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी।
न्यूज़ पोर्टल जनता के रिपोर्टर के मुताबिक़ एडीएम बीएन यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा को फोन पर बताया कि ”युनूस का शव आज रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कब्र से शव निकालने का काम मुस्लिम धर्म गुरू काजी साहब की देख-रेख में किया गया।’’ इससे पहले दिन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यूनुस के परिजनों से मुलाकात की थी और उनसे पोस्टमार्टम के लिए शव निकालने की अनुमति मांगी थी। इस बीच लखनऊ में यूनुस के परिजन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए पहुंचे।
गौतमपल्ली पुलिस थाना के प्रभारी विजय पांडे ने शनिवार को बताया कि ”यूनुस के परिजन आज मुख्यमंत्री से मिलने आए थे लेकिन उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले आया गया ताकि उनकी समस्यायें जानकर उसे जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके। हालांकि परिवार का कहना है कि यूनुस की मौत लीवर संबंधी बीमारी के चलते हुई थी।
यूनुस कथित बलात्कार पीड़िता के पिता को बीजेपी विधायक के भाई तथा अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का गवाह था। पीड़िता के चाचा ने बुधवार को पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। गवाह के भाइयों ने दावा किया था कि पीड़िता के चाचा ने कहा था कि अगर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हो जाएंगे तो उन्हें 10-12 लाख रुपये मिलेंगे।
राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर उसकी मौत को ‘रहस्यमयी’ और शव को जल्दबाजी में दफनाए जाने की बात कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने खबर को रिट्वीट करते हुए कमेंट्स में लिखा था, “बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की संलिप्तता वाले उन्नाव बलात्कार और हत्या मामले के मुख्य गवाह की रहस्यमय ढंग से हुई मौत और पोस्टमार्टम के बिना जल्दबाजी में दफनाए जाने से साजिश की बू आती है। क्या हमारी बेटियों के लिए न्याय का आपका ये तरीका है, श्रीमान 56?”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...