नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुआ एमसीडी चुनाव(MCD Election) हमारे लिए सकारात्मक नतीजे और सोच ले कर आया है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि हम दिल्ली की राजनीति में मजलिस को राजनीतिक तौर पर स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों और जनता के बीच संघर्ष के कारण बीजेपी और संघ परिवार की बी टीम आम आदमी पार्टी को हमने सफलतापूर्वक बेनकाब किया है। जिसके कारण 3 विधानसभा ओखला, मुस्तफाबाद और सीलमपुर में इस ढोंगी पार्टी का सफाया हो गया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा, “हम भले ही कोई कारपोरेशन सीट नहीं जीत पाए लेकिन दिल्ली की तमाम राजनीतिक पार्टियों, नेताओं, हमारे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच यह संदेश साफ तौर पर गया है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी मुसलमानों को नजरअंदाज नहीं कर सकती।
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में कोई भी फर्क नहीं
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में कोई भी फर्क नहीं है, बीजेपी की तरह आम आदमी पार्टी ने भी मुसलमानों से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए। जिस तरह बीजेपी मुसलमानों से वोट नहीं मांगती इसी तरह आम आदमी पार्टी ने भी ना तो मुसलमानों का नाम लिया, ना उन के मुद्दे उठाए और ना ही वोट मांगने उनके क्षेत्रों में गए।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संपन्न हुए कारपोरेशन चुनाव में पार्टी सकारात्मक तौर पर जनता के बीच जगह बनाने में कामयाब हुई है। हमने 15 कारपोरेशन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, कोई बड़ी राजनीतिक जमीन ना होने के बावजूद हमारे उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। 7 सीटों पर हमारे उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में वोट लिए, मुस्तफाबाद विधान सभा में एक कारपोरेशन सीट पर दूसरे नंबर पर रहते हुए मुस्तफाबाद वार्ड में 8300 से ज्यादा मत हासिल किए, 4 सीटों पर हम तीसरे नंबर पर रहे । ओखला विधानसभा के अबुल फजल में 5179 जाकिर नगर वार्ड पर 6555 और जगतपुरी वार्ड पर 4200 से ज्यादा वोट हमें मिले। इसी तरह मुस्तफाबाद के बृजपुरी में 7516 वोट हमने हासिल किए, श्री राम कॉलोनी में 5711 और सीलमपुर में 3400 से ज्यादा वोट मजलिस को मिले और हम चौथे नंबर पर रहे।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमें पूरी उम्मीद है आने वाले विधानसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर नतीजे आएंगे और हमारे कार्यकर्ता, हमारे समर्थक दिल्ली की राजनीति को एक नई ओर लेकर जाएंगे।
कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दूसरी पार्टियों पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हैं, सवाल यह है कि मेयर के चुनाव से पहले, वह खुद क्या कर रहे हैं? अली मेहंदी और दो काउंसलरो सहित मुस्तफाबाद कांग्रेस की पूरी टीम को मेयर चुनाव के लिए खरीदा गया। अली मेहंदी को डिप्टी मेयर, एक काउंसलर को ज़ोन चेयरमैन बनाने की डील हुई थी लेकिन यह डील नाकाम हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए कि जीते हुए काउंसलरों को क्यों दूसरी पार्टी से तोड़ा गया?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “डील में धोखा हुआ इसलिए कांग्रेसी नेता वापस कांग्रेस पार्टी में आने की बात करने लगे। लेकिन बड़ा प्रश्न यह है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

