उत्तेर प्रदेश/रामपुर(शाहनवाज़ खान): जनपद रामपुर की तहसील स्वार के गाँव नरपत नगर में रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बस चालक ने ई-रिक्शा को ऐसी टक्कर मारी कि रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घाय हो गए। घायलों को स्वार सीएचसी ले जाया गया जहां से उनको बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्वार के मोहल्ला रसूलपुर निवासी बब्बू पुत्र शकील खां रविवार की शाम लगभग चार बजे स्वार से ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर मसवासी के लिए रवाना हुआ था।
नरपत नगर से निकलकर जैसे ही गुलाम गौस नर्सरी के सामने पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार बस चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर ऐसी थी कि रिक्शा में सवार यात्री घायल हो गए। एक्सीडेंट देख आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों को उठाया।
ई-रिक्शा में चांद बी पत्नी फारुक खां, महक पुत्री शकील अहमद, अकील निवासी नरपतनगर और मसवासी निवासी निशा बी पत्नी भूरा सवार थे जिनको गाँवालों ने घायल अवस्था में उठाया।
सूचना मिलने पर एंबुलेंस आई जिसमें बैठाकर घायलों को स्वार सीएचसी लाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी आ गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चांद बी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

