सऊदी अरब में सैकड़ों क़ैदियों की रिहाई की खुशखबरी

Date:

ये रिहाई रमज़ान मुबारक के पाक महीने के चलते की जा रही है

ग्लोबलटुडे/वेबडेस्क: सऊदी अरब में इस वक़्त दुनिया भर के हज़ारों कैदी अलग अलग जिलों में सज़ा भुगत रहे हैं। जिनमें 21 सौ से ज़्यादा तो पाकिस्तानी,बंगलादेशी आदि हैं।
सऊदी में कल पहला रोज़ा था। रमज़ानुल मुबारक के चलते सऊदी शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद ने कल ऐसे क़ैदियों की रिहाई के हुक्म जारी किया है जो छोटे छोटे जुर्म के लिये सज़ा काट रहे थे।

सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़
सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़

सऊदी वेबसाइट सब्क के मुताबिक हर साल रमज़ानुल मुबारक के बा बरकत महीने में सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की जानिब से ऐसे क़ैदियों को रिहा किया करने का हुक्म जारी कियाजाता है जो छोटे छोटे जुर्म के चलते जेल में सज़ा काट रहे होते हैं।
सऊदी अरब के खिलाफ संभल में मुसलमानों का प्रदर्शन, कहा सऊदी अरब में शियाओ के खिलाफ साज़िश
रिहाई के शाही फरमान के जारी होने के बाद मुल्क की सभी जेल के अधिकारियों को ये सूचना पहुंचा दी गयी कि रिहाई के हुक्म पर फ़ौरन अमल किया जाए।
शाही फरमान में कहा गया है कि क़ानून के मुताबिक ऐसे क़ैदी जो हल्के फुल्के जुर्म के चलते जेलों में बंद ऐन उनको रिहा किया जाए हालांकि इस फरमान का फ़ायदा वो क़ैदी नहीं उठा सकेंगे जिनसे किसी किस्म का कोई मुतालबा उनके फरीक़ द्वारा किया गया हो या फिर क़त्ल जैसे संगीन जुर्म में बंद हैं.

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...